महेंद्रसिंह धोनी के अंगूठे में चोट

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2013 (23:48 IST)
FILE
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय क्रिकेट मैच से पूर्व मंगलवार को यहां भारतीय टीम के अभ्‍यास सत्र के दौरान कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के अंगूठे में गेंद लगी।

तेज गेंदबाज मनप्रीत गोनी की गेंद काफी तेजी से उछली और धोनी के अंगूठे पर लगी, जिससे भारतीय कप्तान कुछ देर तक दर्द से कराहते रहे।

टीम फिजियो ने इसके बाद धोनी का उपचार किया जिससे वे कुछ देर तक बल्लेबाजी सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जहां सुबह अभ्‍यास किया वहीं भारतीयों ने दोपहर को नेट सत्र में हिस्सा लिया।

गोनी की गेंद लगने के बाद धोनी अपने घुटने पर बैठ गए और वे काफी परेशानी में दिख रहे थे। टीम फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे जबकि कुछ देर बाद कोच भी धोनी को देखने आए। दर्द से निजात पाने के लिए भारतीय कप्तान को अपने दाएं हाथ को जोर से हिलाते हुए देखा जा सकता था।

धोनी ने इसके बाद स्पिनरों का सामना करने का फैसला किया और 10 मिनट और नेट पर बल्लेबाजी की। टीम प्रबंधन ने कहा है कि धोनी ठीक हैं और कुछ भी गंभीर नहीं है।

स्थानीय अधिकारी विक्की बंगा ने बताया कि धोनी ठीक हैं और इस घटना के कुछ देर बाद वे होटल के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि पिछले वनडे की पूर्व संध्या पर धोनी को अपने गृहनगर रांची में अभ्‍यास सत्र के दौरान इसी तरह अंगूठे पर चोट लगी थी। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?