क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के घर में 10 लोग Corona संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021 (22:27 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के 10 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 
 
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिए रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था। प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है।
 
उन्होंने कहा कि एक ही सप्ताह में परिवार के 6 बड़े और 4 बच्चे पॉजिटिव हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे। पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा। तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवा लीजिए। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए। 
 
प्रीति ने कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है। पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था। हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था। यह बीमारी आपको बिलकुल अकेला कर देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख