Hanuman Chalisa

एबी डिविलियर्स ने बिग बैश लीग से हटने का फैसला किया

Webdunia
रविवार, 12 मई 2019 (17:55 IST)
मेलबोर्न। दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के अगले चरण से हटने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने शुरू में टूर्नामेंट के अंतिम चरण के दौरान खेलने की प्रतिबद्धता दी थी। 
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने घरेलू और दूसरी टीम के मैदान पर खेलने के आधार पर इसे 14 लीग मैच की कर दिया है। ऐसी संभावना है कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार ज्यादातर बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के ज्यादातर हिस्से में उपलब्ध नहीं होंगे। 
 
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार डिविलियर्स अंतिम चरण में कुछ मैच खेलने के इच्छुक थे लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीबीएल उनकी भागीदारी को गिरती हुई टीवी रेटिंग को बढ़ाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। 
 
ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी भी बीबीएल में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेलने में व्यस्त होंगे और फिर वे वनडे श्रृंखला के लिए भारत की यात्रा करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख