अभिषेक नायर के विस्फोट से मुंबई की जीत की 'हैट्रिक'

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2017 (18:21 IST)
वड़ोदरा। अभिषेक नायर की नाबाद 76 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई ने पश्चिम क्षेत्र  ट्वंटी-20 मुकाबले में सौराष्ट्र को बुधवार को 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई की  यह लगातार तीसरी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में चोटी पर बनी हुई है। 
सौराष्ट्र ने 6 विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। चेतेश्वर पुजारा ने 47, शैल्डन  जैक्सन ने 30, राजदीप दरबार ने 37 और चिराग जानी ने नाबाद 32 रन ठोके। राजदीप ने 2  चौके और 2 छक्के उड़ाए जबकि जानी ने मात्र 10 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के उड़ाए। शार्दुल  ठाकुर और प्रथमेश डाके ने 2-2 विकेट लिए। 
 
मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने एक समय अपने 4 विकेट 35 रन पर गंवा दिए थे  लेकिन नायर ने मात्र 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 76 रन ठोककर मुंबई  को जीत दिला दी।
 
नायर ने शशांक सिंह (नाबाद 47) के साथ 6ठे विकेट के लिए मात्र 7.2 ओवर में 102 रन की  मैच विजई अविजित साझेदारी की। शशांक ने 22 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाए।  सौराष्ट्र को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख