अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शहजाद से स्पॉट फिक्सिंग के लिए किया गया था संपर्क

Webdunia
सोमवार, 24 सितम्बर 2018 (21:13 IST)
दुबई। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद से शारजाह में 5 से 23 अक्टूबर तक खेली जाने वाली पहली अफगान प्रीमियर ट्वंटी-20 लीग में खराब प्रदर्शन करने के लिए संपर्क किया गया था।
 
 
शहजाद से दुबई में चल रहे एशिया कप के दौरान संपर्क साधा गया था। स्पॉट फिक्सिंग के लिए संपर्क साधे जाने वालों में शहजाद नया नाम है। शहजाद ने तत्काल इस मामले की जानकारी टीम प्रबंधन को दे दी है जिसने इसकी जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को दी है। 
 
शहजाद को अफगान लीग के लिए पकितिया फ्रैंचाइजी ने चुना है। इस लीग में क्रिस गेल, शाहिद आफरीदी और ब्रेंडन मैक्कुलम जैसे कई पूर्व और मौजूदा अंतरर्राष्ट्रीय स्टार खेलने उतरेंगे। 
 
आईसीसी के एक अधिकारी ने कहा, एशिया कप के दौरान संपर्क साधा गया था लेकिन यह अफगान प्रीमियर लीग के लिए था। इस मामले को अब हमारी भ्रष्टाचार रोधी इकाई देख रही है। 
 
भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा, पिछले 12 महीनों के अंदर स्पॉट फिक्सिंग के लिए पांच अंतरर्राष्ट्रीय कप्तानों से संपर्क साधा गया था जिनमें से चार पूर्ण सदस्य देश हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद एकमात्र ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनसे पिछले साल श्रीलंका सीरीज के दौरान संपर्क साधा गया था। 
 
मार्शल ने कहा, पिछले 12 महीनों में 32 जांच हुई हैं जिनमें 8 खिलाड़ी संदिग्ध के रूप में शामिल हैं जबकि पांच प्रशासक या गैर खिलाड़ी हैं। इस दौरान 5 अंतरर्राष्ट्रीय कप्तानों से भी संपर्क साधा गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख