'रणजी ट्रॉफी' में नहीं खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (18:53 IST)
मुंबई। भारतीय ओपनर अजिंक्य रहाणे फिलहाल छुट्टियों पर हैं और मध्यप्रदेश के खिलाफ होने वाले ओपनिंग रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी टीम मुंबई की तरफ से खेलने नहीं उतरेंगे।
       
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा ट्वंटी 20 सीरीज़ से बाहर रखे गए सलामी बल्लेबाज़ रहाणे की अनुपस्थिति मुंबई को जरूर महसूस होगी जो 42वें खिताब के साथ इस बार इतिहास रचने का लक्ष्य लेकर खेल रही है। टीम की कप्तानी आदित्य तारे को सौंपी गई है जबकि रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर जैसे कई बड़े खिलाड़ी अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण रणजी टीम से बाहर हैं।  
         
पिछले सत्र में मुंबई को फाइनल्स में गुजरात से हार झेलनी पड़ी थी ऐसे में वह मौजूदा सत्र में अच्छे प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन बड़े खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी ने उसकी चिंताएं बढ़ा दी हैं। 
          
वहीं मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) इस बात से भी दुखी है कि उसके दो शीर्ष बल्लेबाज़ श्रेयस और पृथ्वी दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में शामिल कर लिए गए हैं, जिससे वे रणजी मैच में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। यह मैच 17 और 19 अक्टूबर को होना है। वहीं तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल भारत ए के लिए खेल रहे हैं और वे भी मुंबई के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
         
मुंबई की टीम नए कोच और पूर्व विकेटकीपर समीर दीघे के मार्गदर्शन में खेल रही है जबकि टीम की कप्तानी आदित्य के हाथों में है। वहीं मुंबई के दो अहम खिलाड़ियों बलविंदर सिंह संधू और तुषार देशपांडे के चोटिल होने के कारण टीम में नए तेज़ गेंदबाजों रोयस्तान दियास और मिनद मांजरेकर को शामिल किया है। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख