छींटाकशी से अजिंक्य रहाणे नाराज, यशस्वी जायसवाल को किया मैदान के बाहर

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (15:33 IST)
कोयंबटूर। पश्चिम क्षेत्र के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दुलीप ट्रॉफी फाइनल के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को यहां अनुशासनहीनता दिखाने वाले अपने साथी यशस्वी जायसवाल को मैदान छोड़ने का आदेश देकर नई मिसाल पेश की।

जायसवाल ने पश्चिम क्षेत्र की दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन रविवार को जब दक्षिण क्षेत्र 529 रन के विशाल लक्ष्य के सामने अपनी पारी आगे बढ़ा रहा था तब वह विवादों में फंस गए। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने दक्षिण क्षेत्र के बल्लेबाज रवि तेजा पर छींटाकशी की जिसके बाद उनके कप्तान रहाणे ने उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा।

जायसवाल बल्लेबाज के करीब क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और लगातार छींटाकशी करने के कारण रवि तेजा ने उनकी शिकायत भी की। जायसवाल को चेतावनी दी गई थी लेकिन पारी के 57वें ओवर में जब मैदानी अंपायर ने उनकी शिकायत की तो रहाणे ने उनसे बात की और उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा। इसके बाद पश्चिम क्षेत्र ने 10 खिलाड़ियों के साथ ही क्षेत्ररक्षण किया।

जायसवाल सात ओवर तक मैदान से बाहर रहे और उसके बाद ही क्षेत्ररक्षण करने के लिए लौटे। पश्चिम क्षेत्र ने यह मैच 294 रन से जीता और जायसवाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। रहाणे को हमेशा मैदान पर अपनी अनुशासनप्रियता के लिए जाना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में जब वह विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे थे तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। रहाणे ने मैदान में उलझने के बजाय मैच रेफरी से इसकी शिकायत की थी।

जायसवाल से जुड़ी घटना के बारे में रहाणे ने मैच के बाद कहा, मैं हमेशा अपने विरोधी, अंपायर और मैच अधिकारियों का सम्मान करने में विश्वास करता हूं। इसलिए आपको कुछ घटनाओं से निश्चित तरीके से निपटना होता है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख