पूर्व द. अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर की सड़क दुर्घटना में मौत

Webdunia
रविवार, 7 अप्रैल 2019 (17:16 IST)
जोहान्सबर्ग। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी महिला ऑलराउंडर 26 साल की एलरिसा थियूनिसेन फौरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
 
फौरी इस वर्ष 2 मई को ही 26 वर्ष की हुई थीं। उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से वर्ष 2013 में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच, एक ट्‍वेंटी 20 मैच खेला था। वे महिला विश्वकप 2013 में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रही थीं। उन्होंने कटक में श्रीलंका के खिलाफ अपना वन-डे पदार्पण इसी वर्ष किया था।
 
फौरी ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 2013 में ही खेला था। घरेलू क्रिकेट में वे नॉर्थ वेस्ट ड्रैगन्स की ओर से खेलती थीं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा कि फौरी अपने खेल में बहुत ही सक्रिय और जीवंत थी लेकिन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए मातृत्व अवकाश के कारण उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा था।
 
सीएसए ने बताया कि पूर्वोत्तर स्थित स्टिलफोंटेन में 5 अप्रैल को हुई कार दुर्घटना में उनकी और उनकी बच्ची की भी मौत हो गई। मुख्य कार्यकारी थबांग मोरोए ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

यह समाचार बेहद दुखी करने वाला है। फौरी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर देश के लिए बहुत कुछ किया। सीएसए की ओर से हम उनके पति रूडी और परिवार एवं दोस्तों को अपनी सांत्वना देना चाहते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख