भारतीय लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को स्टेडियम में करा प्रपोस (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (13:17 IST)
वैसे तो भारत का यह ऑस्ट्रेलियाई दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं जा रहा लेकिन कल के मैच में एक पल ऐसा आया जिसने सभी दर्शकों के चहरे पर मुस्कान ला दी। 
 
यह पल आया इक्कीसवे ओवर में जब भारत ऑस्ट्रेलिया द्वारा विशाल 390 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। क्रीज पर कोहली और श्रेयस अय्यर थे। तभी ओवर के दौरान कैमरा पैन होता है एक भारतीय मूल के लड़के पर जो घुटने के बल पर बैठकर अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोस करता है। 
 
यह दर्श्य देखकर कमेंटेटर भी काफी नर्वस हो गए और उन्होंने कहा कि देखिए तीसरा अंपायर क्या निर्णय देता है। जैसे ही महिला ने हां में सिर हिलाया स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। फील्डिंग में व्यस्त ग्लैन मैक्सवेल ने भी तालियां बजा कर दोनों का उत्साहवर्धन किया।
 
कमेंटेटर ने आगे आने वाले ओवरों में भी इस पर चुटकियां ली। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का यह प्यार क्रिकेट जैसी प्रतिद्वंदिता में बदले। यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। 
 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख