इंग्लैंड के खिलाफ महिला क्रिकेट टीम का ऐलान

Webdunia
शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (22:09 IST)
नई दिल्ली। भारत ने मुंबई में 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी 3 मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए शनिवार को कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली उस 15 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा जो न्यूजीलैंड श्रृंखला में खेली थी।
 
बीसीसीआई ने बयान में कहा कि अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 3 मैचों की पेटीएम वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम चुनी है। इसके अनुसार कि 3 वनडे मौजूदा आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा हैं और ये मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती थी।
 
भारतीय बोर्ड ने अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की जो श्रृंखला शुरू होने से पहले 18 फरवरी को अभ्यास मैच खेलेगी। वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है-
 
मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), आर कल्पना (विकेटकीपर), मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी और पूनम राउत।
 
बोर्ड अध्यक्ष एकादश : स्मृति मंधाना (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्य, एस मेघना, भारती फूलमाली, कोमल जनजाद, आर कल्पना, प्रिया पूनिया, हरलीन देयोल, रीमालक्ष्मी एक्का, मनाली दक्षिनी, मीनू मनी, तनूजा कंवर। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख