BCCI का महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से वार्षिक अनुबंध, एक पुरुष खिलाड़ी से भी कम है पूरी महिला टीम का अनुबंध

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (16:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के लिए 2018-19 सत्र का वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध जारी किया है जिसमें पूरी महिला टीम का अनुबंध 'ए' ग्रेड के एक पुरुष खिलाड़ी के अनुबंध से भी कम है।
 
बीसीसीआई ने पुरुष अनुबंध में 'ए' प्लस ग्रेड के लिए 7 करोड़, 'ए' ग्रेड के लिए 5 करोड़, 'बी' ग्रेड के लिए 3 करोड़ और 'सी' ग्रेड के लिए 1 करोड़ रुपए रखे हैं जबकि महिला अनुबंध में 'ए' ग्रेड के लिए 50 लाख, 'बी' ग्रेड के लिए 30 लाख और 'सी' ग्रेड के लिए 10 लाख रुपए रखे हैं।
 
महिला 'ए' ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को रखा गया है जिनके कुल 2 करोड़ रुपए बनते हैं। 'बी' ग्रेड में 5 खिलाड़ी हैं जिनके कुल 1.50 करोड़ रुपए बनते हैं जबकि 'सी' ग्रेड में 11 खिलाड़ी हैं जिनके कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपए बनते हैं। महिलाओं के ग्रेड में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें दी जाने वाली कुल अनुबंध राशि 4 करोड़ 60 लाख रुपए बनती है।
 
महिला क्रिकेटरों के कुल अनुबंध पर अकेले पुरुष 'ए' ग्रेड के एक खिलाड़ी का अनुबंध भारी पड़ता है जिसे 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। पुरुष 'ए' प्लस ग्रेड में 3 खिलाड़ियों को कुल 21 करोड़ रुपए, 'ए' ग्रेड में 11 खिलाड़ियों को कुल 55 करोड़ रुपए, 'बी' ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को कुल 12 करोड़ रुपए और ग्रेड 'सी' में 7 खिलाड़ियों को कुल 7 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पुरुषों की अनुबंध सूची में कुल 29 खिलाड़ी रखे गए हैं और इन्हें दी जाने वाली सालाना अनुबंध राशि 95 करोड़ रुपए बैठती है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख