...जब अर्जुन तेंदुलकर ने किया नेट पर अभ्यास

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (20:37 IST)
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ सनसनीखेज हार से भले ही टीम इंडिया के लिए  मुश्किलें बढ़ी हुई हों लेकिन युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर नेट पर अभ्यास कर टीम को अपनी तैयारियों से प्रेरित करता दिख रहा है।
            
दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए सपरिवार इंग्लैंड में मौजूद हैं और वे वहां चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को प्रेरित कर रहे हैं। सचिन के बेटे अर्जुन को यहां दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ एमसीसी में नेट सत्र में हिस्सा लेते देखा गया।
            
अर्जुन मूल रूप से गेंदबाज हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई एक फोटो में वे बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। अर्जुन ने नेट पर काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। 
            
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया के लिए श्रीलंका से अपना दूसरा मैच हारने के बाद मुश्किलें बढ़ गई हैं और उसके लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मैच 'करो या मरो' का हो गया है। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख