Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंग्लैंड की महिला तूफानी बल्लेबाज के साथ अर्जुन तेंडुलकर ने किया लंच, वाइरल हुई तस्वीर

Advertiesment
Arjun Tendulkar
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे और हाल ही में इंडिया अंडर 19 टीम में डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंडुलकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियली वेट के साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन की यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई।
 
अर्जुन तेंदुलकर लंदन के एक रेस्तरां में हैं जहां वो डेनियली वेट के साथ लंच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डेनियली वेट और अर्जुन तेंदुलकर अच्छे दोस्त हैं। अर्जुन इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रहे हैं दूसरी ओर वहीं डेनियली लंदन में चल रही KIA टी20 लीग में खेल रही हैं।
 
महिला क्रिकेट में डेनियली को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वह कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रही हैं। 
 
सबसे पहले वह ट्विटर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज करने के बाद भारत में सुर्खियों में आई थी। वह विराट कोहली की जबर्दस्त फैन हैं और उन्होंने डेनियली वेट को अपना बैट भी गिफ्ट में दिया था। डेनियली ने इसी बेट से शतक लगाकर भारत के खिलाफ इंग्लैंड को जीत दिलाई थी।
 
डेनियली अफगानिस्तान के राशिद खान को भी पसंद करती है और उन्होंने राशिद को कॉफी पीने का ऑफर भी दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने कर दिए ये 3 बदलाव तो भारत की मुठ्ठी में होगा दूसरा टेस्ट मैच