IPL टीम ने लिखा डिंडा एकेडमी तो भड़क गए गेंदबाज अशोक डिंडा और मजाक बनाने वालों को दिया जवाब

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (12:49 IST)
जैसे ही कोई गेंदबाज महंगा साबित होता है सोशल मीडिया उसे डिंडा एकेडमी में दाखिला दे देती है। अशोक डिंडा एक समय पर भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज रह चुके हैं लेकिन सोशल मीडिया है कि अशोक डिंडा के पूरे संघर्ष और प्रतिभा का मजाक बनाने पर तुला रहता है।
 
फेसबुक पर ऐसे बहुतेरे पेज हैं जिनका नाम हैडिंडा पेस अकेडमी और डिंडा पेस अकेडमी 2.0, यह गेंदबाज अशोक डिंडा की ट्रोलिंग करने के लिए बनाया गया है।यही नहीं कोई भी गेंदबाज जब ज्यादा रन लुटाता है तो उसे अशोक डिंडा से जोड़ दिया जाता है। उमेश यादव , इशांत शर्मा, संदीप शर्मा और वरुण एरॉन न जाने कितने ही  खराब गेंदबाजी प्रदर्शन को अशोक डिंडा से जोड़ा गया है।
 
अब तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी फ्रेंचाइजी भी उतर आई. 24 अप्रैल की रात को  किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ आरसीबी के उमेश यादव ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 3 विकेट इसके बाद फ्रैंचाइज के ऑफिशयल हैंडल से ट्वीट किया गया. जिसमें लिखा- डिंडा अकेडमी? ये क्या है? साथ में उमेश यादव का फोटो भी डाला।
 
कई दिनों से उमेश यादव को डिंडा अकेडमी का छात्र कहा जा रहा था। मगर जैसे ही उमेश ने 3 विकेट झटके तो आरसीबी ने भी ट्रोलर्स को ट्रोल करने के लिए कहा कि उमेश डिंडा एकेडमी को जानते नहीं। हालांकि थोड़ी देर बार यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
 
यह वाक्या अशोक डिंडा को परेशान कर गया। 35 साल के गेंदबाज अशोक डिंडा ने इसके जवाब में सोशल मीडिया पर यह पोस्ट लिखी - मुझसे नफरत करने वालों को समझने की सहूलियत हो इसके लिए कुछ आंकड़े दे रहा हूं. अपने विचारों पर जरा गौर करो, ये सच्चाई नहीं हैं.” .

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख