Hanuman Chalisa

बाबर आजम हाथ में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर

Webdunia
शनिवार, 26 मई 2018 (17:44 IST)
लंदन। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज बाबर आजम यहां चल रहे पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए।
 
 
आजम शुक्रवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे तभी बेन स्टोक्स की बाउंसर उनकी बाएं हाथ में लगी जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए बल्लेबाजी छोड़कर पैवेलियन चले गए। चोटिल होने से पहले 23 साल के इस बल्लेबाज ने पहली पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाए।
 
दिन (दूसरे) का खेल समाप्त होने के बाद उनके हाथ का स्कैन हुआ जिसमें एक हड्डी टूटी हुई दिखी। वे 4 से 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे। पाकिस्तान के फिजियोथैरेपिस्ट क्लिफे डेकोन ने कहा कि दिन का खेल खत्म होने के बाद हमने एहतियाती तौर पर एक्स-रे करने का फैसला किया जिसमें कलाई के ठीक ऊपर की हड्डी टूटी हुई दिखी। इसी वजह से वे बल्ला नहीं पकड़ पा रहे थे। उनकी पारी के बूते पाकिस्तान ने 363 रन बना इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 179 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख