बांग्लादेशी क्रिकेटर पर पत्नी ने लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (15:49 IST)
ढाका। बांग्लादेशी क्रिकेटर मोसादिक हुसैन सैकत की पत्नी ने बल्लेबाज पर घर से निकालने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आज मीडिया में आई खबरों में यह दावा किया गया। मोसादिक ने छ: साल पहले अपनी रिश्ते की बहन शरमीन समीरा उषा से शादी की थी। 
 
 
बाइस साल के इस क्रिकेटर को यूएई में 13 से 28 सितंबर तक होने वाले 50 ओवर के एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया है। बीडीन्यूज24.काम के अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रोसीना खान ने कल इस क्रिकेटर के खिलाफ उषा क आरोपों को स्वीकार किया और सदर उप जिला कार्यकारी अधिकारी को इस मामले की जांच करने को कहा। 
 
उषा के वकील रेजाउल करीम दुलाल ने आरोप लगाया कि मोसादिक लंबे समय से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि उसने (मोसादिक) 10 लाख टका (12,003 डालर) के दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और 15 अगस्त को घर से बाहर निकाल दिया। 
 
खबर के अनुसार इस मामले में क्रिकेटर की प्रतिक्रिया नहीं ला जा सकी है। मोसादिक के भाई मोसाबिर हुसैन मून ने कहा कि शादी के बाद से ही उनके बीच मतभेद थे। मोसाबिर ने दावा किया कि मोसादिक ने 15 अगस्त को तलाकनामा भेजा था लेकिन उसने शादी के दस्तावेजों में लिखे पैसे से अधिक पैसा मांगा। मोसाबिर ने आरोप लगाया कि उषा ने यह गलत और झूठी सूचना फैलाई की उसे पैसा नहीं मिला और उसने मामला दर्ज करा दिया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख