Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश की 9 वर्षों में पहली विदेशी सीरीज जीत, विंडीज को तीसरे वनडे में 18 रन से हराया

Advertiesment
Bangladesh
बेसेटेर। ओपनर तमीम इकबाल (103) के शानदार शतक से बांग्लादेश ने विंडीज को तीसरे और निर्णायक वनडे में शनिवार को 18 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। बांग्लादेश की 9 वर्षों में विदेशी जमीन पर यह पहली सीरीज जीत है।
 
 
बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 301 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद विंडीज की चुनौती को 6 विकेट पर 283 रन पर थाम लिया। बांग्लादेश के तमीम को 'मैन ऑफ द मैच' के साथ 'मैन ऑफ द सीरीज' का भी पुरस्कार दिया गया।
 
तमीम ने 124 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने 37, महमूदुल्लाह ने 49 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 67 और कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 25 गेंदों 36 रन बनाए।
 
विंडीज के लिए दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से आतिशी 73 रन ठोंके जबकि विकेटकीपर शाई होप ने 94 गेंदों में 64 और रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए नाबाद 74 रन बनाए लेकिन कैरेबियाई टीम लक्ष्य से दूर रह गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रूस ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi