Publish Date: Sun, 29 Jul 2018 (14:26 IST)
Updated Date: Sun, 29 Jul 2018 (14:28 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मोदी 2019 लोकसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए इस लोकतंत्र के सबसे योग्य नेता हैं।
कंगना ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के सबसे अधिक योग्य उम्मीदवार और सही राजनेता हैं। वह इस पद अपने माता-पिता की वजह से नहीं हैं, बल्कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कठिन मेहनत की है।
उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें अगले साल फिर से सत्ता में आना चाहिए, क्योंकि 5 साल का समय देश को गड्ढे से बाहर निकालकर विकास की राह पर ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं होता है।
कंगना रनौत एक शॉर्ट फिल्म 'चलों जीते हैं' की स्क्रीनिंग के दौरान मौजदू थीं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रारंभिक जीवन से प्रेरित है।