खत्म हुआ इंतजार, BCCI ने 2024-25 के लिए जारी किया शेड्यूल, इन 3 देशों की करेगा मेजबानी

भारत चेन्नई-कानपुर में खेलेगा बांग्लादेश से, बेंगलुरू, पुणे और मुंबई में होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत

WD Sports Desk
शुक्रवार, 21 जून 2024 (16:01 IST)
Team India Schedule 2024-2025 : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने अपनी सीनियर पुरुष टीम के 19 सितंबर से 12 फरवरी तक के कार्यक्रम की घोषणा की जिसमें भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) के अपने कैलेंडर में पांच घरेलू टेस्ट के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर पांच मैच की सीरीज खेलेगा। (Border-Gavaskar Trophy)
 
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई और कानपुर में दो टेस्ट मैच खेलेगी जिसके बाद बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में तीन मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी।
 
इन पांच टेस्ट के अलावा भारत को घरेलू मैदानों पर आठ T20 अंतरराष्ट्रीय और 3 ODI मैच खेलने हैं।
 
बांग्लादेश के खिलाफ भारत तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन ODI की पूर्ण श्रृंखला 22 जनवरी से 12 फरवरी तक खेली जाएगी।
 
बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे से भारत का घरेलू सत्र भी खत्म हो जाएगा क्योंकि इसके बाद टीम चैम्पियंस ट्राफी (Champions Trophy) के लिए रवाना होगी जिसके Hybrid Model में खेले जाने की उम्मीद है क्योंकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली टीम के पाकिस्तान की यात्रा करने की उम्मीद नहीं है।
 
भारत का घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होगा और दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच धर्मशाला (6 अक्टूबर), दिल्ली (9 अक्टूबर) और हैदराबाद (12 अक्टूबर) में होंगे।
 
न्यूजीलैंड श्रृंखला बेंगलुरु (16 से 20 अक्टूबर) में पहले टेस्ट से शुरू होगी जिसके बाद पुणे (24 से 28 अक्टूबर) और मुंबई (1 से 5 नवंबर) में मैच खेले जायेंगे।
 
भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के सात हफ्ते के मैराथन दौरे पर होगी जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला चेन्नई में 22 जनवरी से शुरू होगी।
 
श्रृंखला के अन्य मैच कोलकाता (25 जनवरी), राजकोट (28 जनवरी), पुणे (31 जनवरी) और मुंबई (दो फरवरी) में खेले जाएंगे। तीन वनडे छह फरवरी को नागपुर, नौ फरवरी को कटक और 12 फरवरी को अहमदाबाद में होंगे। (भाषा)
 
कार्यक्रम इस प्रकार है :
 
बांग्लादेश के खिलाफ :
 
पहला टेस्ट: चेन्नई (19-23 सितंबर)
 
दूसरा टेस्ट: कानपुर (27 सितंबर- एक अक्टूबर)
 
पहला टी20: धर्मशाला (6 अक्टूबर)
 
दूसरा टी20: दिल्ली (9 अक्टूबर)
 
तीसरा टी20: हैदराबाद (12 अक्टूबर)
 
न्यूजीलैंड के खिलाफ :
 
पहला टेस्ट: बेंगलुरु (16-20 अक्टूबर)
 
दूसरा टेस्ट: पुणे (24-28 अक्टूबर)
 
तीसरा टेस्ट: मुंबई (1-5 नवंबर)
 
इंग्लैंड के खिलाफ :
 
पहला टी20: चेन्नई (22 जनवरी)
 
दूसरा टी20: कोलकाता (25 जनवरी)
 
तीसरा टी20: राजकोट (28 जनवरी)
 
चौथा टी20: पुणे (31 जनवरी)
 
पांचवां टी20: मुंबई (2 फ़रवरी).
 
पहला वनडे: नागपुर (6 फरवरी)
 
दूसरा वनडे: कटक (9 फरवरी)
 
तीसरा वनडे: अहमदाबाद (12 फरवरी)

<

England tour of India:

1st T20i - 22nd Jan, Chennai.
2nd T20i - 25th Jan, Kolkata.
3rd T20i - 28th Jan, Rajkot.
4th T20i - 31st Jan, Pune.
5 T20i - 2nd Feb, Mumbai.

1st ODI -6th Feb, Nagpur.
2nd ODI - 9th Feb, Cuttack.
3rd ODI - 12th Feb, Ahmedabad. pic.twitter.com/vjDlO7P2GD

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2024 > <

New Zealand tour of India:

<

1st Test - 16th to 20th Oct, Bengaluru.

2nd Test - 24th to 28th Oct, Pune.

3rd Test - 1st to 5th Nov, Mumbai. pic.twitter.com/jRqteIPLxa

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2024 >
<

Bangladesh tour of India:

< — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 20, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मैच के बाद ऑफिस का काम, लोगों ने कहा नारायण मूर्ति कहीं सौरभ नेत्रवलकर को भारत न बुला लें

कुर्बानी के जानवर हाजिर हों, पाकिस्तान टीम को उनके ही मुल्क के पूर्व दिग्गजों ने खूब लताड़ा

फारुकी ने लाइव इंटरव्यू में राशिद खान को बोला You Shut Up, कॉलेज के दिनों की दिलाई याद

सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अमेरिका का Nassau Stadium ध्वस्त करने की तैयारी शुरू

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने Vaishno Devi Attack को लेकर किया पोस्ट, भारतीय है खिलाड़ी की पत्नी, जानें क्या बोले

सभी देखें

नवीनतम

इस बार छोरों से है बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल की आस, यह कहा सात्विक और चिराग ने

बारिश आने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई कंगारुओं ने किया बांग्लादेशी बाघों का शिकार

T20I World Cup में होगी मेजबानों की भिड़ंत, दोनों के लिए करो या मरो की स्थिति

बुमराह के आस पास कोई गेंदबाज नहीं, भारत भाग्यशाली कि उसे ऐसा हीरा मिला

पैट कमिंस की वर्ल्ड कप में हैट्रिक, ऐसा करने वाले बने दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

अगला लेख
More