भारत के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स

Webdunia
मंगलवार, 13 मार्च 2018 (00:36 IST)
लंदन। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स छह अगस्त को बार विवाद मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश होंगे, जिस कारण से वे भारत के खिलाफ लार्ड्स टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। स्टोक्स को छह अगस्त को ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना है।


इंग्लैंड के 26 वर्षीय खिलाड़ी फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं और सोमवार को सुबह भी वीडियो लिंक से अदालत में ट्रायल के लिए पेश हुए। ब्रिस्टल में एक बार के बाहर शराब पीकर मारपीट करने के चलते स्टोक्स के खिलाफ कानूनी मामला चल रहा है। यह ट्रायल करीब एक सप्ताह तक चलेगा।

इंग्लिश खिलाड़ी को गत वर्ष 25 सितंबर की इस घटना के चलते एशेज सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था लेकिन इस महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी इंग्लिश टीम में वापसी हुई है। स्टोक्स के अलावा दो अन्य व्यक्ति रेयान अली और रेयान हेल भी गत माह ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए थे जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

एमबार्गो नाइट क्लब के बाहर हुए इस बार विवाद में स्टोक्स ने एक 27 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर बुरी तरह पीटा था, जिसमें उस व्यक्ति की आंख पर गहरी चोट आई थी। इस घटना के दौरान इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख