बिशन सिंह बेदी बोले, धोनी भारतीय टीम के आधे कप्तान, उनके बिना असहज दिखते हैं कोहली

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (23:41 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सीमित ओवरों की टीम का 'आधा कप्तान' करार देते कहा कि उनकी अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे। धोनी को अंतिम 2 वनडे के लिए विश्राम दिया गया है। श्रृंखला अब 2-2 से बराबर है और बुधवार को निर्णायक मैच खेला जाएगा।
 
बेदी ने कहा कि मैं टिप्पणी करने वाला कौन होता हूं? लेकिन हम सभी हैरान थे कि धोनी को विश्राम क्यों दिया गया और रविवार को विकेट के पीछे बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनकी अनुपस्थिति खली। वे एक तरह से आधे कप्तान हैं।

उन्होंने कहा कि धोनी अब युवा नहीं होने जा रहे हैं और वे पहले जैसे फुर्तीले भी नहीं हैं लेकिन टीम को उनकी जरूरत है। उनकी उपस्थिति से टीम शांत भाव से खेलती है। कप्तान को भी उनकी जरूरत महसूस होती है और उनके बिना वे असहज नजर आते हैं। यह अच्छा संकेत नहीं है।
 
बेदी ने इसके साथ ही कहा कि भारतीय टीम को विश्व कप से पहले वनडे टीम में प्रयोग नहीं करने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि मैं निजी तौर पर चाहता हूं कि वे वर्तमान में जिएं। विश्व कप में अब भी ढाई महीने का समय है। केवल अपना खेल खेलो। विश्व कप के लिए हम पिछले डेढ़ साल से प्रयोग कर रहे हैं और मैं इससे कतई खुश नहीं हूं।
 
बेदी ने इसके साथ ही कहा कि 23 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल विश्व कप से पहले टीम के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी आईपीएल के दौरान चोटिल हो सकता है। आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वे संबंधित फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए अपना शत-प्रतिशत न दें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख