अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी 26 से 29 अक्टूबर को

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 (17:07 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने मंगलवार को अंडर-19 चैलेंजर्स ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए टीमों की घोषणा कर दी। यह टूर्नामेंट हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 26 से 29 अक्टूबर तक खेला जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अजय शिर्के ने बताया कि चैलेंजर्स टूर्नामेंट के लिए इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।
 
टीमें इस प्रकार हैं-  
इंडिया ब्लू-पृथ्वी शॉ, दिग्विजय रांगी, डैरिल एस फेरारियो, हार्विक देसाई, एस. लोकेश्वर, सुयाश प्रभुदेसाई, निनांद रात्वा, एस. अजीत राम, अकुल प्रताव पंडोव, आरएस जगनाथ श्रीनिवास, कमलेश नागरकोठी, अर्जान नागवासवाला, विवेकानंद तिवारी।
 
इंडिया ग्रीन-रोहन एसके, ज्योत्सनिल सिंह, चंदन सहानी, प्रियम कुमार गर्ग, संदीप कुमार तोमर, अदीब उस्मानी, अंकुल रॉय, शिवा सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, वी. गिरीनाथ रेड्डी, इजान सईद, दीपार्जसिंह चुदासामा, शुभम अरोड़ा।
 
इंडिया रेड- शुभम गिल, अंकुश वाकोडे, सलमान खान, अभिषेक शर्मा, हार्दिक तामोर, सुदीप कुमार घरानी, अंकुर पॉल, आयुष जामवाल, राहुल चहर, ऋषभ भगत, विश्वास मलिक, यश ठाकुर, सिमरजीत सिंह। (वार्ता)
 
ग्रिजमैन बने ला लीगा प्लेयर ऑफ द सीजन
मैड्रिड। एटलेटिको मैड्रिड फारवर्ड एंटोनी ग्रिजमैन को 2015-16 सत्र के लिए ला लीगा प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया है। उन्होंने लियोनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे पसंदीदा माने जा रहे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ यह अवॉर्ड हासिल किया।
 
एटलेटिको के डिएगो साइमन को कोच ऑफ सीजन चुना गया है जबकि उरूग्वे के स्ट्राइकर लुईस सुआरेज को शीर्ष गैर ईयू प्लेयर चुना गया। स्पेन के वेलेंशिया में हुए अवॉर्ड समारोह में बार्सिलोना के स्टार अर्जेंटीना खिलाड़ी मैसी को सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड चुना गया।
 
समारोह में एटलेटिको सबसे अधिक अवॉर्ड पाकर सबसे आगे रहा। उसके जैन ओब्लाक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, डिएगो गोडिन को शीर्ष डिफेंडर और ग्रिजमैन को फैन्स अवॉर्ड दिया गया। रियाल मैड्रिड के लुका मोडरिक को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर चुना गया। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख