Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जड़ेजा को दी महेंद्र सिंह धोनी से चौगुनी रकम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chennai Super Kings

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 (17:03 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से  चौगुनी  रकम देकर रीटेन किया। इतनी ही रकम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रूतुराज गायकवाड़  को दी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और अनुभवी रविंद्र जडेजा को समान राशि पर बरकार रखा है। एम एस धोनी पर चार करोड़ रूपये खर्च किये गए । लेकिन चेन्नई के फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि डेवॉन कॉन्वे , राचिन रविंद्र और मिचेल सैंटनर जैसे खिलाड़ियों को रीलीज कर दिया गया।

विदेशी खिलाड़ियों के फहरिस्त में सिर्फ एक नाम है जो रीटेन हुआ है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीषा पथिराना को रीटेन किया गया है और उनके हमवतन महीष तीष्णा को भी रीलीज कर दिया गया।

सीएसके :

रिटेंशन : रूतुराज गायकवाड़ ( 18 करोड़), मथीषा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा ( 18 करोड़ ), एम एस धोनी ( चार करोड रूपये )

रिटेंशन : 65 करोड़ , पर्स : 55 करोड़, आरटीएम : एक

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स के कप्तान बरकरार, रोहित शर्मा को किया रीटेन