चेतेश्वर पुजारा को एक ही दिन में 3 खुशखबरी

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (18:47 IST)
कोलंबो। टीम इंडिया के 'श्रीमान भरोसेमंद' चेतेश्वर पुजारा के लिए 3 अगस्त का दिन उनके  जीवन का सबसे यादगार दिन बन गया है। इस एक ही दिन में पुजारा को 3-3 खुशखबरी  हासिल हो गईं।
 
पुजारा गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जब बल्लेबाजी करने उतरे  तो यह उनका 50वां टेस्ट था। पुजारा ने अपने 50वें टेस्ट का जश्न अपना 13वां शतक  बनाकर मनाया। उनकी इस दोहरी खुशी में तीसरी खुशी उस समय जुड़ गई, जब दिल्ली में  अर्जुन अवॉर्ड समिति ने उनका नाम प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित कर दिया।
 
एक खिलाड़ी के लिए इससे बढ़कर क्या हो सकता है कि उसे एक ही दिन में 3 खुशियां  हासिल हो जाएं। पुजारा ने अपने 50 टेस्ट की 84वीं पारी में 4,000 रन बनाने की  उपलब्धि हासिल कर ली। 
 
पुजारा ने इस मैच से पहले तक 49 टेस्टों में 52.18 के औसत और 12 शतकों तथा 15  अर्द्धशतकों सहित 3,966 रन बनाए थे। पुजारा ने गाले में पहले टेस्ट में 153 रन बनाए थे,  जो उनके करियर का 12वां शतक था और अब उन्होंने लगातार दूसरा शतक जड़ दिया और  4,000 रन पार कर लिए। 
 
29 वर्षीय पुजारा इस कीर्तिमान पर पहुंचने वाले 15वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पुजारा  ने अपना टेस्ट करियर अक्टूबर 2010 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था।  (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख