क्रिस गेल ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, लगाए इतने छक्के

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2017 (17:07 IST)
ढाका। वेस्टइंडीज के धुआंधार बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए गेल ने मात्र 69 गेंदों पर ताबड़तोड़ 146 रन बना डाले। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 18 छक्के लगाए। टी-20 फॉर्मेट में यह उनका 20वां शतक था।


ऐसा करने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी में क्रिस गेल ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। 2013 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर शानदार 175 रनों की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।

इसके अलावा इसी मैच के दौरान किसी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए जाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी हुई। गेल के 18 और मैकुलम के तीन छक्कों को मिलाकर कुल 21 छक्के लगे। इससे पहले आरसीबी ने एक मैच में इतने ही छक्के लगाए थे।

इसके अलावा क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में अपने 11,000 रन भी पूरे कर लिए। उनकी इस पारी की बदौलत रंगपुर राइडर्स ने ढाका डाइनामाइट्स के खिलाफ 20 ओवरों में 206 रनों का बड़ा स्कोर बना लिया। जवाब में ढाका डाइनामाइट्स की टीम नौ विकेट 149 रन ही बना सकी और 57 रनों से मैच हार गई. इसके साथ ही रंगपुर राइडर्स ने बीपीएल खिताब भी जीत लिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख