दिल्ली को हरा मुंबई बनी विजय हजारे चैंपियन

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (16:30 IST)
बेंगलुरु। विकेटकीपर आदित्य तारे (71) की बेशकीमती अर्द्धशतकीय पारी और उनकी सिद्धेश लाड (48) के साथ 5 विकेट के लिए 105 रन की बहुमूल्य साझेदारी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को शनिवार को 4 विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
 
 
मुंबई ने दिल्ली को 45.4 ओवर में 177 रन पर निपटाने के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 4 विकेट मात्र 40 रन पर खो दिए थे लेकिन तारे और लाड ने शतकीय साझेदारी कर मुंबई को जीत की पटरी पर लौटा दिया। मुंबई ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाकर खिताबी जीत हासिल कर ली।
 
मुंबई की टीम 6 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी और उसने 11 साल के लम्बे अंतराल के बाद यह खिताब जीता है। उसे 2011-12 के फाइनल में बंगाल से हार का सामना करना पड़ा था जबकि इससे पहले  मुंबई ने 2006-07 में राजस्थान को हराकर खिताब जीता था। वर्ष 2003-04 में जब फाइनल नहीं खेले जाते थे तब मुंबई की टीम विजेता रही थी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख