धोखाधड़ी के आरोप में गोवा क्रिकेट संघ के 3 अधिकारी गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 16 जून 2016 (19:14 IST)
पणजी। गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के 3 शीर्ष अधिकारियों को कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  
 
गिरफ्तार अधिकारियों में जीसीए के अध्यक्ष चेतन देसाई, सचिव विनोद फड़के और कोषाध्यक्ष अकबर मुल्ला शामिल हैं। गोवा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के एक अधिकारी ने बताया कि इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
 
जीसीए के आजीवन सदस्य विलास देसाई ने इन तीनों के खिलाफ 4 जून को 3.13 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने तीनों अधिकारियों पर जाली हस्ताक्षर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने संघ की धनराशि बेइमानी से निकालने के लिए बैंक खाते खोले। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख