दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 206 रन से हराया

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (18:58 IST)
पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 5 विकेट आखिरी दिन पहले 14 ओवर में लेकर श्रीलंका को पहले क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन शुक्रवार को 206 रन से हरा दिया।
काइल एबोट ने श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को तीसरे ओवर में 59 के स्कोर पर पैवेलियन भेजा। मेहमान टीम अपने गुरुवार को के स्कोर में सिर्फ 41 रन जोड़कर 281 रन पर आउट हो गई।
 
कागिसो रबाडा ने 77 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि एबोट ने 2 और केशव महाराज ने 3 विकेट चटकाए। इस साल की शुरुआत में नंबर 1 रैंकिंग गंवाने वाली दक्षिण अफ्रीका अब लगातार तीसरी श्रृंखला जीतने की दहलीज पर है।
 
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी 6 विकेट पर 406 रन पर घोषित की थी जबकि श्रीलंका ने शुक्रवार को 5 विकेट पर 240 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरा टेस्ट सोमवार से केपटाउन में शुरू होगा। (भाषा) 

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख