Hanuman Chalisa

बाउंसर लगने से क्रिकेटर की मौत

Webdunia
बुधवार, 16 अगस्त 2017 (15:41 IST)
लाहौर। पाकिस्तानी बल्लेबाज़ जुबैर अहमद की मर्दान में एक मैच के दौरान सिर पर बाउंसर लगने से मौत हो गई है। 
 
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार यह घटना 14 अगस्त की है। अहमद लिस्ट ए और ट्वंटी 20 टीम क्वेटा बीयर्स के लिए चार मैच खेल चुके हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ट्विटर पर यह सूचना दी। बोर्ड ने लिखा कि ज़ुबैर की दुखद मौत इस बात को याद दिलाती है कि सभी स्तर पर क्रिकेटरों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। हमारी संवेदनाएं जुबैर के परिवार के साथ हैं।
 
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर को भी जोश हेजलवुड का अभ्यास के दौरान एक बाउंसर लगा था। वहीं तीन वर्ष पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलीप ह्यूज की सिर पर बाउंसर लगने से मौत के बाद दुनियाभर में यह मुद्दा काफी गरमा गया था जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हेलमेट के नियमों और उसकी तकनीक में बदलाव किए गए हैं। (वार्ता)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख