कैसे मिले थे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज? पिता तूफानी ने शादी को लेकर दी बड़ी अपडेट

WD Sports Desk
बुधवार, 22 जनवरी 2025 (14:13 IST)
Rinku Singh Priya Saroj : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।
 
3 बार के सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं।
 
उन्होंने कहा ,‘‘ रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिए परिजनों की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी हैं।’’
 
उन्होंने बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी। सगाई लखनऊ में होगी।
 
रिंकू 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलेंगी जिसके बाद वह IPL भी खेलेंगे।



ALSO READ: रिकवरी प्रोसेस के दौरान शमी को सता रहा था यह डर, खुल कर की बात

 
सूत्रों के अनुसार दोनों परिवार अलीगढ की ओजोन सिटी में रिंकू के घर पर मिले और शगुन तथा तोहफों के आदान प्रदान से रिश्ता पक्का किया।
 
प्रिया सरोज वाराणसी की रहने वाली है और लंबे समय से सपा से जुड़ी हैं। वह जौनपुर जिले की मछलीशहर सीट से पिछले साल लोकसभा चुनाव जीतीं ।

<

Priya Saroj's father said - "Rinku Singh and Priya have known each other for more than a year now. They both liked each other but Needed the consent of their families for their relationship. And Both the families have agreed to this marriage". (PTI). pic.twitter.com/RseZiuAXYV

— Sachin Tripathi (@Sachincrickinfo) January 22, 2025 >
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व वकील प्रिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक प्रिया ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून में डिग्री ली।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख