डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर

Webdunia
बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (23:06 IST)
जोहानसबर्ग। तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल और गैर अनुभवी केशव महाराज को इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को जगह नहीं मिली है।
          
एक जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में मोर्कल के अलावा गैर अनुभवी भारतीय मूल के स्पिनर केशव को भी जगह दी गई है। हालांकि चोट से उबर रहे स्टेन को टीम में जगह नहीं मिली है। उनके अलावा फिलेंडर भी टीम से बाहर हैं।
          
कंधे की चोट से उबरने के बाद आईपीएल में खेल रहे एबी डीविलियर्स कप्तानी करने के लिए फिट हैं जबकि गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में क्रिस मॉरिस, वाएने पार्नेल, आंदिले फेनलुकवायो और ड्वेन प्रिटोरियस शामिल हैं। फरवरी में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली टीम के सदस्य डेन पैटरनसन और तबरेज शम्सी को जगह नहीं मिली है। 
 
टीम इस प्रकार है- हाशिम अमला, क्विंटन डी काक, फाफ डू प्लेसिस, एबी डी' विलियर्स (कप्तान), जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, वाएने पार्नेल, आंदिले फेनलुकवायो, कैगिसो रबादा, इमरान ताहिर, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, फरहान बेहारडिएन, मोर्ने मोर्कल। (वार्ता)  
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख