धोनी ने छोड़ी कप्तानी, क्या बोले सचिन...

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2017 (07:31 IST)
नई दिल्ली। खेल जगत ने महेंद्र सिंह धोनी को उनकी शानदार कप्तानी करियर के लिए बधाई दी और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि यह दिन उनके सफल करियर का जश्न मनाने और फैसले का सम्मान करने का है।
 
देश के सबसे सफल कप्तान धोनी ने बुधवार को भारत के सीमित ओवरों के कप्तान का पद छोड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रकार उनका शानदार नेतृत्व का दौर समाप्त हुआ। धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्राफी जीती।
 
तेंदुलकर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि धोनी को टी 20 और वनडे विश्वकपों में सफलता हासिल कराने वाले भारत के कप्तान के रूप में शानदार करियर की बधाई। मैंने उन्हें आक्रामक खिलाड़ी से सटीक एवं निर्णायक कप्तान के रूप में उभरते देखा है। यह उनकी सफल कप्तानी का जश्न मनाने और उनके फैसले का सम्मान करने का दिन है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख