IPL 2024: दिल्ली ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला (Video)

WD Sports Desk
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (19:25 IST)
IPL 2024 DC vs GT दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 32वें मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पंत ने कहा, “हम स्कोर का पीछा करना पसंद करेंगे। ओस का ख्याल भी दिमाग में है क्योंकि दूसरी पारी में इसका प्रभाव पड़ सकता है। डेथ ओवर्स में गेंदबाजी ऐसी चीज है जिसमें सुधार की जरूरत है। टीम में केवल एक बदलाव है। वॉर्नर चोट के कारण बाहर हैं उनकी जगह सुमित कुमार को टीम में शामिल किया गया है।”

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमन साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, नूर अहमद, संदीप वॉरियर, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेसर-मक्गर्क, ऋषभ पंत (कप्तान), शे होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद और सुमित कुमार।<>
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख