धोनी के 3 मोबाइल फोन चोरी...

Webdunia
रविवार, 19 मार्च 2017 (12:46 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उस समय परेशान हो गए जब उनके 3 मोबाइल फोन चोरी हो गए। उन्होंने इस संबंध में द्वारका सेक्टर 10 स्थित थाने में धोनी ने एफआईआर दर्ज करवाई। हालांकि बाद में तीनों मोबाइल धोनी को वापस मिल गए।
 
झारखंड टीम के कप्तान धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली में है। यहां वे अपनी टीम के साथ द्वारका के होटल में ठहरे थे। पिछले दिनों इस होटल में आग लग गई थी।
 
पुलिस में दर्ज धोनी की शिकायत के मुताबिक होटल में आग लगने पर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि उसके बाद से उनके 3 मोबाइल फोन नहीं मिल रहे। इन फोनों में टीम इंडिया और बीसीसीआई से जुड़ी कई चीजें थी।  पुलिस मामला दर्ज कर लिया इन मोबाइलों की खोज में जुट गई और जल्द ही यह फोन बरामद कर लिए गए। 
 
इस आग की वजह से झारखंड और बंगाल के बीच का मुकाबला 1 दिन के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी ने झारखंड की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। हालांकि उनकी टीम 41 रनों से मैच हार गई।
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख