16 साल पहले आज धोनी ने किया था ODI डेब्यू, फैंस ने ऐसे किया याद

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (21:24 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को उनके चहेते फैंस ने सोशल मीडिया पर याद किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन माही ने अपना पहला एकदिवसीय बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसमें वह बिना खाता खोले रन आउट हो गए थे।
<

Describe @MSDhoni in one word #16YearsOfIconicDhoni | DHONIsm FOREVER pic.twitter.com/ES60PanCW8

— DHONIsm™ (@DHONIism) December 22, 2020 >
धोनी ने कोविड-19 के कारण आस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इस साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी लेकिन उनका कम से कम दो साल तक आईपीएल में खेलने की संभावना है। धोनी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था।
<

DHONIsm FOREVER br />
Thanks For the Memories captain @msdhoni #16YearsOfIconicDhoni pic.twitter.com/eoDkgbb4TU

— Pavan (@ImSaiPavan9) December 22, 2020 >
रांची का यह राजकुमार’ हालांकि क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा गया है। भारत के लिए उन्होंने 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वे खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
<

#16YearsOfIconicDhoni
We missed him in this Jersey @msdhoni pic.twitter.com/vThR1WBehu

— Pranavi Sharma7 (@iampranavi7) December 22, 2020 >
उन्होंने वन-डे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।
<

Trust the Process & Take the Game to the End!

" #16YearsOfIconicDhoni "
" DHONIsm FOREVER " pic.twitter.com/XcfB7LMFhm

— (@itzMe_Hariharan) December 22, 2020 >
आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता। धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था।धोनी की कमी निःसंदेह टीम को खलेगी। उन जैसा शानदार फिनिशर पाने के लिए टीम को इंतजार करना पड़ेगा। 
<

Throwback : When @msdhoni Ruled the ICC ODI Ranking !!

" DHONIsm FOREVER " #16YearsOfIconicDhoni
pic.twitter.com/zO63kFbIjA

— NARE$H ᵛᵃˡᶦᵐᵃᶦ (@NareshAK_) December 22, 2020 >
पिछले साल धोनी ने प्रादेशिक सेना में अपनी यूनिट को सेवाएं दीं जिसमें वे मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इसके साथ ही रांची में जैविक खेती भी की और कुछ मौकों पर नेट पर अभ्यास करते भी नजर आए।
 
आईपीएल 2020 में रहे फीके फिर भी फैनडम कम नहीं
 
आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल16 चौके और 7 छक्के लगाए थे। लेकिन उनका लचर प्रदर्शन भी उनके फैन क्लब को कम नहीं कर सका है। 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया