युवराज और गंभीर को टीम में नहीं चाहते थे धोनी?

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (12:19 IST)
क्रिकेट के छोटे प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में यह अफवाहें उह़ती रही हैं कि वे गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में लेना नहीं चाहते। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने इस बारे में स्पष्ट किया है। पाटिल के इस बयान के बाद समझा जा सकता है कि आखिर मामला क्या था। 
 
संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि एक समय धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिये ‘हैरान’ कर देने वाला था। 
 
पाटिल ने इसके साथ ही साफ किया कि इस बात में कोई सचाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने में धोनी का हाथ था। 
 
पाटिल ने धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला बताया क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी।
 
पाटिल ने गंभीर और युवराज के बारे में कहा, ‘‘उन्हें टीम से बाहर करने का फैसला पूरी तरह से चयनकर्ताओं का था और धोनी ने गंभीर और युवराज को बाहर करने को लेकर कोई बात नहीं की। कप्तान ने कभी किसी खिलाड़ी का विरोध नहीं किया।’’
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख