Hanuman Chalisa

धोनी ने सरफराज के बेटे को गोद में उठाया, वाइरल हुई फोटो...

Webdunia
रविवार, 18 जून 2017 (12:15 IST)
लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी का एक फोटो वाइरल हो गया। इसमें वह पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बेटे अब्दुल्ला को गोद में उठाए हुए हैं। 
 
ट्वीटर पर एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'यह फोटो भारत-पाक मैच की आत्मा है, फील्ड में दुश्मन हैं, लेकिन फील्ड के बाहर दोस्त, धोनी सरफराज के बेटे अब्दुल्ला के साथ।'
 
इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सरफराज, जो की टीम के विकेटकीपर भी है, ने कहा है कि मैं धोनी के सबसे बड़ प्रशंसकों में से हूं और उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। 
 
उल्लेखनीय है कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह चरम पर है।  

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख