IPL में 17 बार डक पर हुए आउट अब WTC Final में करेंगें कमेंट्री, दिनेश कार्तिक का आज है जन्मदिन

Webdunia
गुरुवार, 1 जून 2023 (14:48 IST)
IPL 2023 में एक भुला देने वाला प्रदर्शन करने वाले Dinesh Karthik दिनेश कार्तिक का आज है जन्मदिन है। पिछले साल उन्होंने लगभग इस ही समय पर IPL 2022 आईपीएल 2022 में  एक शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह भारतीय टी-20 टीम में पक्की कर ली थी। लेकिन T20 World Cup 2023 टी-20 विश्वकप के बाद चयनकर्ताओं ने उनसे किनारा कर लिया।

दिनश कार्तिक ने कई पारियां खेली हैं लेकिन उनकी सबसे छोटी नाबाद पारी सबसे लोकप्रिय हुई। साल 2018 में निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर जिता दिया जो आज भी फैंस याद करते हैं।अंतिम गेंद पर भारत को 1 गेंद में 5 रनों की दरकार थी। सौम्या सरकार की ऑफ साइड पर फेंकी गई गेंद को उन्होंने कवर के ऊपर से मारा और गेंद रस्सी के पार गिरी। यह काफी मुश्किल शॉट था। 8 गेंदो में खेली गई 29 रनों की पारी उनकी सबसे लोकप्रिय पारियों में गिनी जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख