IND vs ENG : रहाणे ने कहा, चुनौतीपूर्ण हालात में हमने गलतियां कीं

Webdunia
शनिवार, 11 अगस्त 2018 (12:19 IST)
लंदन। इंग्लैंड के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरे टेस्ट में पहली पारी में 107 रन पर सिमटने के बाद भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाजों ने चुनौतीपूर्ण हालात में गलतियां की। 
 
 
रहाणे ने कहा, इससे अधिक चुनौतीपूर्ण हालात नहीं मिल सकते खासकर इस मौसम में ड्यूक गेंद के साथ। एक बल्लेबाज के तौर पर हालांकि आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए। यह सिर्फ रन बनाने की नहीं बल्कि अच्छे डिफेंस और गेंद को छोड़ने की भी बात है। एक बल्लेबाज के लिए यहां खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। 
 
उन्होंने कहा, आपको अपनी गलती स्वीकार करनी होगी। इंग्लैंड में यह विकेट के पीछे लपके जाने या रन आउट होने की बात नहीं है बल्कि आपको अपनी गलती स्वीकार करके आगे बढना होगा। हम जितना जल्दी अपनी गलतियों से सबक लेंगे, उतना ही अच्छा होगा। 
 
रहाणे ने कहा, हालात वाकई चुनौतीपूर्ण थे। जेम्स एंडरसन ने एक भी शार्ट गेंद नहीं फेंकी। वह एक ही जगह पर गेंद डाल रहा था जो इस विकेट पर जरूरी है। ऐसे में बल्लेबाज की तकनीक और संयम की परीक्षा होती है। 
 
चेतेश्वर पुजारा इस साल में तीसरी बार रन आउट हुए। रहाणे ने कहा, इससे बुरा तो लगता है और मुझे यकीन है कि पुजारा भी निराश होंगे। हम खराब मौसम के कारण तीन चार घंटे नहीं खेल सके और एक टीम के तौर पर बुरा लगता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख