आखिर जिसका डर था वही हो गया, सिब्ली ने गेंद पर किया लार का इस्तेमाल

Webdunia
सोमवार, 20 जुलाई 2020 (12:06 IST)
मैनचेस्टर। आखिर जिसका डर था वही हो गया, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को गलती से गेंद पर मुंह की लार का इस्तेमाल कर दिया जिसके बाद मैदानी अंपायरों ने तुरंत गेंद को सेनेटाइज किया। 
 
कोरोनावायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गेंद पर मुंह की लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है। यह घटना चौथे दिन के लंच से पहले 41वें ओवर की है जब क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। इस घटना के बाद अंपायर माइकल गॉग ने सेनेटाइज टिश्यू की सील को खोला और गेंद को दोनों तरफ सेनेटाइज किया। आईसीसी के नियम के तहत खिलाड़ी गेंद पर सिर्फ पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
लार से इस वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है इसलिए सभी खिलाड़ियों को इसका इस्तेमाल करने से मना किया गया है। उल्लेखनीय है कि सभी खिलाड़ी दशकों से गेंद पर लार का इस्तेमाल करते आए हैं। सिब्ली की इस गलती पर उन्हें कोई दंड नहीं दिया गया है। आईसीसी के नियम अनुसार टीम को पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी अगर वह फिर भी नियमों का उल्लंघन करते हैं तो टीम के खाते से 5 रन काट लिए जाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख