इंग्लैंड की रिकॉर्ड जीत, पहले वनडे में विंडीज को हराया

Webdunia
गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (12:14 IST)
ब्रिजटाउन। जेसन राय और जो रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपना रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करते हुए विंडीज को 6 विकेट से हराया। विंडीज ने क्रिस गेल (135) के 24वें एकदिवसीय शतक की बदौलत 8 विकेट पर 360 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने हालांकि राय की 85 गेंद में 125 रन की तूफानी पारी और रूट के 97 गेंद में 102 रन की बदौलत 8 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 364 रन बनाकर जीत दर्ज की।

यह विंडीज की सरजमीं पर हासिल किया जाने वाला सबसे बड़ा लक्ष्य है। कुल मिलाकर यह तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है जिसे हासिल किया गया। राय ने सिर्फ 65 गेंद में शतक पूरा किया जो कैरेबियाई सरजमीं पर सबसे तेज एकदिवसीय शतक है। उन्होंने जानी बेयरस्टा (34) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।

राय ने बेयरस्टा के पैवेलियन लौटने के बाद कप्तान रूट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। वह 27वें ओवर में लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर पैवेलियन लौटे लेकिन तब तक इंग्लैंड की टीम के लिए ठोस मंच तैयार हो चुका था।

टेस्ट कप्तान रूट ने इसके बाद मोर्चा संभाला और सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 ओवर में 116 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। मोर्गन और रूट इसके बाद पैवेलियन लौटे लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई। इससे पहले क्रिस गेल ने 129 गेंद में 12 छक्कों और तीन चौकों की बदौलत 135 रन की पारी खेली।

वेस्टइंडीज की पारी में 23 छक्के लगे जो नया रिकॉर्ड है। विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने भी 64 रन की पारी खेली जबकि डेरेन ब्रावो ने 40 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 37 जबकि आदिल राशिद ने 74 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स ने 59 रन देकर दो विकेट चटकाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख