दिल्ली के होटल में आग, बाल-बाल बचे धोनी...

Webdunia
शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (09:38 IST)
नई दिल्ली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित झारखंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य आज उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां द्वारका में वे जिस पांच सितारा होटल में रूके थे उसमें आग लग गई। इस घटना के बाद बंगाल के खिलाफ टीम का विजय हजारे ट्राफी सेमीफाइनल स्थगित कर दिया गया।
 
 
 
मैच रैफरी संजय वर्मा ने मैच स्थगित करने की घोषणा की जिसके बाद पालम के वायुसेना मैदान पर होने वाला यह मैच अब कल फिरोजशाह कोहला मैदान पर होगा।
 
धोनी और टीम के उनके साथी आईटीसी वेलकम होटल में नाश्ता कर रहे थे जब आपात स्थिति में उन्हें बचाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल में लगभग 540 अतिथि थे।
 
झारखंड के कोच राजीव कुमार ने कहा कि हां, यह डरावना था क्योंकि सुबह तड़के आग लगी। हमें होटल से बाहर निकाला गया और मैदान में लाया गया। मैच रैफरी ने मैच स्थगित करने का फैसला किया क्योंकि टीम की किट होटल में थी और मैच शुरू नहीं किया जा सकता था।
 
दोनों टीमें मैदान पर थी लेकिन झारखंड के खिलाड़ी मानसिक रूप से परेशान थे इसलिए बीसीसीआई ने उन्हें मानसिक रूप से उबरने के लिए एक दिन का समय दिया।
 
झारखंड के एक खिलाड़ी ने कहा कि जब हम रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे तो धुएं की दम घोटने वाली बदबू आने लगी जिसके बाद हम जान बचाने के लिए भागे।
 
दिल्ली दमकल विभाग के सीनियर अधिकारी ने बताया, 'सुबह लगभग साढ़े छह बजे वेलकम होटल में आग लगने का फोन आया। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गई और सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पाया गया।'
 
पुलिस ने कहा कि रिलायंस के शोरूम में सबसे पहले आग लगी थी। आग लगने का कारण पता करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। (भाषा) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख