पार्थिव पटेल के पिता का निधन, क्रिकेटर ने लिखा भावुक संदेश...

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (13:36 IST)
नई दिल्‍ली। पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल के पिता का रविवार को निधन हो गया है। पार्थिव के पिता ब्रेन हेमरेज से जंग लड़ रहे थे और वो आईसीयू में भी एडमिट रहे थे। पार्थिव ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव ने ट्वीट कर फैंस को इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल का 26 सितंबर को निधन हो गया है।

पार्थिव ने एक भावुक संदेश के जरिए फैंस से अपने पिता को प्रार्थनाओं में याद रखने के लिए कहा, पिछले 2 साल काफी मुश्किल भरे रहे। दरअसल 2019 में जब पार्थिव पटेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्‍सा थे, तो उसी बीच उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। पिता के निधन की खबर देते हुए भी वो बुरी तरह से टूटे हुए नजर आए।

पार्थिव पटेल के पिता के निधन पर पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा, जब भी मैं आपके घर जाता था, तो कुछ प्यारी यादें वापस आ जाती थीं, आपने हमेशा हमें अपने बच्चों की तरह माना। वह सदा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे उनकी आत्मा को शांति मिले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख