यह सभी के लिए मुश्किल पिच थी, धोनी जैसे खिलाड़ी के लिए भी : मैक्सवेल

Webdunia
सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (17:04 IST)
विशाखापत्तनम। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचना हो रही है लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को लगता है कि उस धीमी पिच पर यह पूर्व भारतीय कप्तान इतना ही कर सकता था। 

 
 
भारत के सात विकेट पर 126 रन के स्कोर में धोनी ने 37 गेंद में 29 रन बनाए, इस पिच पर गेंद सीधे बल्ले पर नहीं आ रही थी। लगातार विकेट गिर चुके थे और वह क्रीज पर युजवेंद्र चहल के साथ थे। 
 
मैक्सवेल ने धोनी का बचाव करते हुए कहा, ‘यह (धीमी रन गति) शायद ठीक ही थी। विकेट जिस तरह से बर्ताव कर रहा था, इस पर किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल था और वो भी ऐसे खिलाड़ी चहल के साथ जो हिट करने में माहिर नहीं हो।’ 
यह ऐसी पिच थी जिसमें गेंद नीची रह रही थी और धोनी केवल एक ही छक्का लगा सके। मैक्सवेल ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय फिनिशर हैं और उन्हें बल्ले के बीच से गेंद हिट करने में मुश्किल हो रही थी।
 
इसलिए मुझे लगता है कि यह सही था कि वह स्ट्राइक रोटेट करते रहे। उन्होंने अंतिम ओवर में एक छक्का जमाया और मुझे लगता है कि इससे साफ दिखता है कि वहां कितनी मुश्किल हो रही थी। उन्होंने धोनी पर लगाम लगाए रखने के लिए अपने गेंदबाजों की भी तारीफ की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख