Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Team india ने रांची टेस्ट में 202 रनों और 1 पारी से रौंदा, 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप

हमें फॉलो करें Team india ने रांची टेस्ट में 202 रनों और 1 पारी से रौंदा, 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
, मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (11:22 IST)
रांची। भारत ने निर्मम अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में चौथे ही दिन मंगलवार सुबह पारी और 202 रनों के रिकॉर्ड अंतर से रौंदकर 3 मैचों की सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
दक्षिण अफ्रीका ने रविवार के 8 विकेट पर 132 रनों से आगे खेलना शुरू किया और भारत ने उसके शेष 2 विकेट निकलने के लिए मात्र 11 मिनट का समय लगाया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी मारी 133 रनों पर सिमट गई। पदार्पण टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने शेष 2 विकेट लगातार गेंदों पर निकालकर जीत भारत की झोली में डाल दी।
 
भारत ने सवा 3 दिन में ही मैच को समाप्त कर दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने इससे पहले पुणे में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रनों से हराया था। भारत की अपनी यह सबसे बड़ी 6ठी जीत है।
 
तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा को 'मैन ऑफ द मैच' के साथ-साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार दिया गया। भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार 5वीं टेस्ट जीत है और उसके अब 240 अंक हो गए हैं। भारत को इस मैच में जीत से 40 अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका का चैंपियनशिप में अभी खाता नहीं खुला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IndiavsSouth Africa : साउथ अफ्रीका पर 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया 11 सीरीज लगातार जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड