Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

IPL Mega Auction के बीच में बेहोश होकर गिरे होस्ट ह्यू एडमिड्स

हमें फॉलो करें IPL Mega Auction के बीच में बेहोश होकर गिरे होस्ट ह्यू एडमिड्स
, शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (14:47 IST)
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जहां बात पैसे खिलाड़ी, बेस प्राइस और पर्स की चल रही थी वहीं एक दुखद हादसे के कारण अचानक कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा और भोजनकाल घोषित कर दिया गया।

नीलामी के दौरान आईपीएल 2022 के मशहूर होस्ट ह्यू एडमिड्स बेहोश होकर गिर गए।  कैमरा ने दिखाया कि फ्रैंचाइजी की टेबल पर बैठे लोग अचानक सकपका गए। जब कैमरा होस्ट पर पैन हुआ थो वह जमीन पर औंधे पड़े हुए थे। इस स्वास्थ आपातकाल की वजह से भोजनकाल घोषित कर दिया गया।

2018 की नीलामी के बाद से एडमीड्स इस भूमिका को निभा रहे हैं। माना जाता है कि एडमीड्स को निम्न रक्तचाप (लो बलड प्रेशर) का सामना करना पड़ा था और मेडिकल टीम उनकी देख रेख कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमीड्स ठीक हैं और अगले सेट की नीलामी करते नज़र आएंगे। नीलामी साढ़े तीन बजे दोबारा शुरू होगी।

यह हादसा तब हुआ जब साल 2021 के सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के स्पिनर वानिंदू हसरंगा की बोली जारी थी। टी-20 विश्वकप और साल 2021 के सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का बेस प्राइस 1 करोड़ था।वानिंदु हसरंगा पहले गैर भारतीय खिलाड़ी बने जिनकी बोली 10 करोड़ के पार गई। वह निश्चित तौर पर आज आईपीएल के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बनेंगे।

लेकिन जैसे ही उनकी बोली 10 करोड़ के पार हुई यह हादसा हो गया और अब उनकी बोली भोजनकाल के बाद शुरु होगी। चिकित्सा टीम एडमीड्स का उपचार कर रही है और लंच ब्रेक ले लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL 2022 Mega Auction: श्रेयस अय्यर को मिले 12.25 करोड़, पंजाब ने शिखर को खरीदा