Hanuman Chalisa

'आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी' के टिकटों की भारी मांग

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (17:31 IST)
लंदन। अगले साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के टिकटों की भारी मांग है तथा कम से कम 60 देशों ने टिकटों के लिए आवेदन समय के दौरान 4,17,000 टिकटों के लिए आवेदन किया। 
आलम यह है कि 15 में से 11 मैचों के लिए तय से अधिक टिकटों की मांग की गई  है। बाकी टिकट 27 अक्‍टूबर दो बजे से आईसीसी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। सबसे अधिक टिकटों की मांग भारत बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया और फाइनल मैचों के लिए है। इसके अलावा इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच शुरुआती मैच तथा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच को भी अधिक से अधिक दर्शक देखना चाहते हैं।
 
आईसीसी मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, केवल ब्रिटेन ही नहीं बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई  है। 15 में से 11 मैचों के टिकटों के लिए अधिक मांग से इस खेल और चैंपियंस ट्रॉफी की लोकप्रियता का पता चलता है। 
 
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि अभी तक टूर्नामेंट के इतने अधिक टिकट बिक गए हैं। इससे हम अब बाकी टिकटों को बेचने और प्रत्‍येक मैच के लिए  सर्वश्रेष्ठ संभव माहौल तैयार करने पर ध्यान दे सकते हैं। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख