ICC T20 World Cup 2020 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से, जानिए कब किसका मुकाबला

Webdunia
मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (13:16 IST)
दुबई। पूर्व चैंपियन भारत का सामना अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान किया।
 
भारत को पहला मैच पर्थ में 24 अक्टूबर को खेलना है जबकि टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से शुरू होगा जब क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। पिछली बार 2016 में वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल में हारी भारतीय टीम 29 अक्टूबर को अगले सुपर 12 मैच में किसी क्वालीफायर से खेलेगी। 
 
पुरुषों का टी-20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। इसके पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 24 अक्टूबर को सिडनी में दुनिया की नंबर एक टीम पाकिस्तान से होगा।
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा कि हम जब भी ऑस्ट्रेलिया में किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करते हैं तो हमें पता होता है कि दुनिया के एक अरब क्रिकेटप्रेमियों को बेहतरीन आयोजन की गारंटी रहती है। 
 
उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और बेहतरीन मैदान। शोर मचाने वाले, क्रिकेट को समझने वाले जुनूनी दर्शक जो टी-20 विश्व कप के लिए चाहिए। गत चैम्पियन वेस्टइंडीज पहला सुपर 12 ग्रुप मैच न्यूजीलैंड से 25 अक्टूबर को मेलबर्न में खेलेगा।
 
ग्रुप वन में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दो क्वालीफायर हैं जबकि दूसरे ग्रुप में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका , अफगानिस्तान और दो क्वालीफायर होंगे। पहला सेमीफाइनल एससीजी पर 11 नवंबर को और दूसरा उसी दिन एडीलेड ओवल पर खेला जाएगा। फाइनल 15 नवंबर को एमसीजी पर होगा। 
 
टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है-
18 अक्टूबर 2020 
श्रीलंका बनाम क्वालीफायर, साउथ जीलोंग 
क्वालीफायर एटू बनाम क्वालीफायर एफोर, साउथ जीलोंग 
19 अक्टूबर 
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर, तस्मानिया 
क्वालीफायर बीटू बनाम क्वालीफायर बीफोर, तस्मानिया 
20 अक्टूबर 
क्वालीफायर एथ्री बनाम क्वालीफायर एफोर, साउथ जीलोंग 
श्रीलंका बनाम क्वालीफायर एटू, साउथ जीलोंग 
21 अक्टूबर  
क्वालीफायर बीथ्री बनाम क्वालीफायर बीफोर , तस्मानिया 
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बीटू , तस्मानिया 
22 अक्टूबर 
क्वालीफायर एटू बनाम क्वालीफायर एथ्री, साउथ जीलोंग 
श्रीलंका बनाम क्वालीफायर एफोर, साउथ जीलोंग 
23 अक्टूबर 
क्वालीफायर बीटू बनाम क्वालीफायर बीथ्री, तस्मानिया 
बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बीफोर, तस्मानिया 
सुपर 12  
24 अक्टूबर
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिडनी 
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ 
25 अक्टूबर 
एवन बनाम बीटू, होबार्ट 
न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, मेलबर्न 
26 अक्टूबर 
अफगानिस्तान बनाम ए टू, पर्थ 
इंग्लैंड बनाम बी वन, पर्थ 
27 अक्टूबर 
न्यूजीलैंड बनाम बी टू, होबार्ट 
28 अक्टूबर 
अफगानिस्तान बनाम बी वन, पर्थ 
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ 
29 अक्टूबर
पाकिस्तान बनाम ए वन, सिडनी 
भारत बनाम ए टू, मेलबर्न 
30 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सिडनी 
वेस्टइंडीज बनाम बी टू, पर्थ 
31 अक्टूबर 
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिसबेन 
ऑस्ट्रेलिया बनाम एवन, ब्रिसबेन 
1 नवंबर 
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, एडीलेड 
भारत बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न 
2 नवंबर
ए टू बनाम बीवन, सिडनी 
न्यूजीलैंड बनाम ए वन, ब्रिसबेन 
3 नवंबर 
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, एडीलेड 
ऑस्ट्रेलिया बनाम बी टू, एडीलेड 
4 नवंबर 
इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, ब्रिसबेन 
5 नवंबर 
दक्षिण अफ्रीका बनाम ए टू, एडीलेड 
भारत बनाम बी वन, एडीलेड 
6 नवंबर 
पाकिस्तान बनाम बी टू, मेलबर्न 
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न 
7 नवंबर 
इंग्लैंड बनाम ए टू, एडीलेड 
वेस्टइंडीज बनाम ए वन, मेलबर्न 
8 नवंबर
दक्षिण अफ्रीका बनाम बी वन, सिडनी 
भारत बनाम अफगानिस्तान, सिडनी 
सेमीफाइनल :  11 नवंबर सिडनी, 12 नवंबर, एडीलेड 
फाइनल : 15 नवंबर : मेलबर्न। (Photo courtesy : ICC Twitter)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख