Hanuman Chalisa

भारत आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 (12:14 IST)
क्वींसटाउन। टीम इंडिया ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को 131 रनों से हराकर हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। अब 30 जनवरी को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
 
टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुभमन गिल ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 50 और कप्तान पृथ्वी शा ने 40 रन की पारी खेली और उनकी बदौलत टीम इंडिया ने 49.2 ओवरों में 265 रन बनाए।
 
जवाब में बांग्लादेश ने अपनी तरफ से  खूब कोशिश की  लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। भारत की तरफ से कमलेश नगरकोटी ने महज 18 रन देकर तीन विकेट लिए और अभिषेक शर्मा और शिवम मवी ने दो दो विकेट लिए।
 
बांग्लादेश की तरफ से काजी ओनिक ने 48 रनों में तीन विकेट अपने नाम कर लिए और नईम हसन तथा सैफ हासन ने दो दो विकेट लिए। बांग्लादेश के ओपनर पिनाक घोष ने सर्वाधिक 43 रन बनाए और उनके बाद आने वाले बल्लेबाज सस्ते में ही निपटते गए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख