Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी टूर : बेंगलुरू में 6 सितंबर को पहुंचेगी ट्रॉफी

हमें फॉलो करें आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी टूर : बेंगलुरू में 6  सितंबर को पहुंचेगी ट्रॉफी

WD Sports Desk

, शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (12:53 IST)
ICC Women's T20 World Cup Trophy Tour :  महिला टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी शुक्रवार को बेंगलुरू पहुंचेगी।
 
विश्व कप ट्रॉफी टूर कर्नाटक क्रिकेट संस्थान पहुंचेगा जिसके बाद ट्रॉफी 10 सितंबर को मुंबई जाएगी।
प्रशंसकों को सात और आठ सितंबर को बेंगलुरू के नेक्सस मॉल और 14 और 15 सितंबर को मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल में ट्रॉफी को देखने का मौका मिलेगा।
 
भारत के बाद ट्रॉफी श्रीलंका और फिर बांग्लादेश जाएगी। इसके बाद यूएई लौटेगी जहां तीन अक्टूबर से टूर्नामेंट खेला जाना है।
 
यह विश्व कप बांग्लादेश में होना था लेकिन वहां राजनीतिक प्रदर्शन के कारण इसे यूएई में कराया जा रहा है।  (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाई खेलों में खिलाड़ियों और स्पर्धाओं की संख्या में कटौती पर विचार कर रहा है ओसीए